राजकुमार गुप्ता
मथुरा मथुरा मंगलवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विशाल कुमार ने अगवत कराया है कि निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र०, लखनऊ के पत्र संख्या सी सी0-1545 /बीवी दि०ज०स०वि० / रा०स्त०पु०/2024-25 दिनांक 31.07.2024 के अनुपालन में सूचित किया जाता है कि प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर को "विश्व दिव्यांग दिवस" के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों / संस्थाओं को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली में वर्णित निम्नलिखित 12 श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान करने की व्यवस्था की गयी है। उक्त श्रेणियों की पात्रता रखने वाले इच्छुक दिव्यांगजन पुरस्कार हेतु अपना आवेदन पत्र कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, मथुरा को अभिलेखों के साथ विलम्बतम 10 अगस्त, 2024 तक प्राप्त करायें। जिससे पुरस्कार हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

1. दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

2. दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेस्मेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजनकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार।

3. दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

4. प्रेरणास्त्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।

5. दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

6. दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। 7. दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

8. सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।

9. सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

10. दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबासाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।

11. सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

12. दिव्यांगजन के सश्क्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी / कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने