राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा बलरामपुर में मनाया गया प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस


23 अगस्त 2024 को *राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) पहली बार मनाया जा रहा है.* चंद्रयान-3 मिशन भारत का तीसरा चंद्र मिशन था, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया. इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करना था. विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ, इस मिशन ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास रचा था, जिससे भारत दुनिया का चौथा देश बन गया जिसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। *विद्यालय में समस्त  छात्र छात्राओं को भारत के चन्द्रयान मिशन के बारे में बताया गया और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। इको क्लब, विज्ञान क्लब, गणित क्लब के सदस्यों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन विज्ञान शिक्षक आशीष कुमार वर्मा ने प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज के मार्गदर्शन में किया।  
छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया एवं भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रति अपनी समझ को विकसित किया एवं भविष्य में अनवरत प्रगति हेतु कामना की।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने