जौनपुर। अधिवक्ता ओमकार नाथ गिरि की कलेक्ट्रेट बार मे दिल का दौरा पड़ने से मौत

जौनपुर। कलेक्ट्रेट के अधिवक्ता ओमकार नाथ गिरि का आज दोपहर करीब दो बजे बार में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह खबर मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। 
                
जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के गांधी तिराहा के पास के निवासी ओमकार नाथ गिरि लगभग 65 वर्ष कलेक्ट्रेट में वकालत करते थे। आज दोपहर करीब दो बजे उनके सीने में दर्द उठा, साथी अधिवक्ताओं ने उन्हें जेसीज चौराहा पर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह दुःखद खबर मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने