जलालपुर।अंबेडकर नगर। प्रदेश के सभी बूथों पर भाजपा बैठकें आयोजित कर सदस्यता अभियान की योजना बना रही हैं।बूथ संख्या 62 की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने कहा कि दो सितम्बर को पीएम की सदस्यता के साथ ही अभियान प्रारम्भ होगा। व्यक्तिगत सदस्यता के साथ ही अपने निवास के बूथ की सदस्यता में भी सहभागिता करना है । हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।भाजपा सत्ता में रहकर सिर्फ जनता के हितों को प्राथमिकता दे रही है। ऐसे में पार्टी के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ना तय है। बूथ संख्या 60 पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा नगर महामंत्री विकाश निषाद ने बताया कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए 8800002024 पर मिस्ड कॉल करें। और आप वाट्सएप कर, क्यूआर कोड स्कैन कर और नमो ऐप के जरिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इसके लिए पार्टी कुछ जरूरी जानकारी मांगेगी। इसके बाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण हो जायेगी। नगर मंत्री सतनाम सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। विभिन्न बूथों पर किमो जिला महामंत्री महेंद्र प्रताप चौहान, पिमो नगर अध्यक्ष सोनू गौड़,अमो नगर अध्यक्ष प्रेमचन्द,नगर मंत्री अमित गुप्ता,नगर मंत्री रामवृक्ष भार्गव ,शक्ति केंद्र संयोजक गौरव उपाध्याय,शक्ति केंद्र संयोजक बबलू त्रिपाठी ने कार्यशाला को संबोधित किया। विभिन्न बूथों पर प्रमुख रूप से बूथ अध्यक्ष सुनील चौहान, देवेंद्र मिश्र,सिद्धू निषाद,हरिलाल ,मोनू कुमार,राजू नयन चौरसिया समेत बूथ समिति और पन्ना प्रमुख मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने