हिंदी संवाद न्यूज ग्रुप हेड अनिल मणि त्रिपाठी धानी गांव महराजगंज।

आबादी के बीच शावकों के साथ पहुंचा तेंदुआ, हड़कंप,,,,,,,,,,,,, हिंदी संवाद न्यूज अनिल मणि त्रिपाठी धानी,,महाराजगंज
निचलौल सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन क्षेत्र के रायपुर गांव में बृहस्पतिवार को शावकों के साथ पहुंचे तेंदुए से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का शोर सुनर तेंदुआ गन्ने के खेत में जाकर छुप गया।आबादी के बीच शावकों के साथ तेंदुए की आने से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।रायपुर गांव निवासी राजकुमार, अनिल, कुलदीप, विनोद आदि ने बताया की रायपुर गांव के बड़ा और छोटा टोला के बीच से होकर सिसवा मार्ग गुजरती है। गांव निचलौल वन रेंज के जंगलों से सटा हुआ है। इतना ही नहीं गांव के इर्द गिर्द गन्ने की फसल भी लगी है। ऐसे में एक तेंदुआ शावकों के साथ शिकार की तलाश में दो दिनों से टोले के बीच पहुंच एक आम के पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। जिस पर अचानक नजर पड़ी तो लोग शोर शराबा करने लगे। फिर तेंदुआ शावकों के साथ बगल स्थित गन्ने की खेत में जाकर छिप गया।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ बीते बुधवार को भी शावकों के साथ शिकार की तलाश में आम के पेड़ के नीचे आकर बैठा था।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने