जौनपुर। हर बूथ पर दो दो सौ सदस्य बनाएंगी भाजपा: सुशील त्रिपाठी

जौनपुर। भाजपा काशी क्षेत्र के महामंत्री सुशील त्रिपाठी को भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सदस्यता अभियान को लेकर उनको अहम जिम्मेदारी सौंपी है। त्रिपाठी को काशी क्षेत्र के सदस्यता अभियान की कमान दी है।काशी क्षेत्र में सुलतानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत 16 जनपद आते हैं। 
           
क्षेत्रीय महामंत्री व काशी क्षेत्र के सदस्यता अभियान प्रमुख त्रिपाठी ने बताया कि 2 सितम्बर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान में काशी क्षेत्र के 16 जनपदों में 70 लाख भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा हर बूथ पर 200- 200 सदस्य बनाएंगी। डिजिटल माध्यम से सदस्यता लेने के लिए 2 सितम्बर से 8800002024 पर मिस्ड कॉल करना होगा। उन्होंने कहा सशक्त भारत का निर्माण करना ही भाजपा का उद्देश्य है। सुशील त्रिपाठी को काशी क्षेत्र का सदस्यता अभियान प्रमुख बनाए जाने पर जौनपुर लोकसभा पूर्व प्रत्यासी पूर्व मंत्री कृपा शंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुपसराज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा, सुशील उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार जायसवाल, आमोद सिंह आदि ने खुशी जाहिर करते हुए उनको बधाई दी है। भाजपा का सदस्यता अभियान का पहला चरण 2 से 15 सितम्बर तक चलेगा। दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा तीसरे चरण में 16 से 30 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने