बलरामपुर पुलिस द्वारा को0 देहात अन्तर्गत लूट का माल बरामद, 02 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार।
 
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी नगर श्री बृजनन्दन राय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री दुर्गेश कुमार सिंह थाना को देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में-
थाना को.देहात पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा बी.एन.एस. से सम्बन्धित लूटे हुए माल की बरामदगी कर अभियुक्तगण 1.जगदम्बा पुत्र गंगाराम सोनकर 2.भुर्रे पुत्र नदई नि.ग्राम हसुआडोल थाना को.देहात जनपद बलरामपुर को रेणुकानाथ मन्दिर के पास से 33500 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त जगदम्बा पुत्र गंगाराम सोनकर के पूर्व का आपराधिक इतिहास भी है। 


               हिन्दी संवाद न्यूज़ से
                वी. संघर्ष की रिपोर्ट
                   9452137917
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने