उतरौला बलरामपुर 
विश्व स्तरीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब बलरामपुर के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ सिंह ने साजिदा हास्पिटल ग्रुप व एस एस बी इन्टर कालेज के प्रबंधक डॉक्टर एहसान खान को रोटरी क्लब में सदस्य नियुक्त किया गया है ।रोटरी क्लब का सदस्य बनाएं जाने पर डॉक्टर एहसान खान ने कहा कि राजनैतिक और सामाजिक जीवन को अपने सामर्थ्य के अनुसार हम से जो हो भी सका,अंतिम छोर के  लोगों के हितों को साध कर उसको कुछ भी किया गया है,यह सब ईश्वर की देन है। आज जनपद की प्रसिद्ध समाज सेवी संस्था रोटरी क्लब बलरामपुर ने रोटेरियन (क्लब सदस्य) बनाकर बहुत बड़ा सम्मान देने का काम किया है।मैं  हृदय की गहराइयों से इस संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं। डॉक्टर एहसान खान को रोटरी क्लब का सदस्य बनाएं जाने पर डॉक्टर देवेश श्रीवास्तव डॉक्टर अब्दुल कयूम, डॉक्टर ज़ुबैर,आरिस बिन अफ़ज़ल,परम जीत सिंह, डॉक्टर अतिफ, भूपेंद्र सिंह, डॉक्टर अताउल्लाह खान,मोहम्मद इजहार खां पप्पू, मोनू ख़ान, अय्यूब खान पत्रकार गण नूर मोहम्मद, असगर अली शाह, राजन श्रीवास्तव,इमरान अली शाह,विनय कुमार गुप्ता, वाजिद अली,गिरीश मिश्रा,कमल किशोर गुप्ता, मोहम्मद इद्रीश राज, ऋषिभ श्रीवास्तव, हरीश कुमार गुप्ता,अनिल कुमार गुप्ता, बजरंगी गुप्ता आदि लोगों ने बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया है।

          हिन्दी संवाद न्यूज़ से
        असगर अली की रिपोर्ट
          उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने