महाराजगंज फरेंदा -: आज राष्ट्रीय मीडिया संघ का स्थापना दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।
फरेंदा के परमेश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज के सामने A1 कैफे रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय मीडिया संघ का स्थापना दिवस , केक काटकर मनाया गया जिसमें लगभग सभी पदाधिकारी पहुंचे थे व कुछ अन्य साथी भी वहां मौजूद रहे। 
 राष्ट्रीय मीडिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने राष्ट्रीय मीडिया संघ के कुछ नियमों के बारे में भी जानकारी दिया, संगठन को और मजबूत कैसे बनाया जाए इस पर भी चर्चाएं हुई।

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि, आए दिन लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है, गरीबों के ऊपर अत्याचार हो रहा है, ऐसे मामलों को रोकने के लिए राष्ट्रीय मीडिया संघ की पूरी टीम खड़ी है, 
राष्ट्रीय मीडिया संघ के जिला अध्यक्ष यज्ञेश्वर दत्त मिश्रा ने कहा की इस संगठन का मुख्य उद्देश्य है न्याय दिलाना , किसी के साथ अन्याय न हो यही हम और हमारा संगठन चाहता है।
सलाहकार धीरेंद्र प्रकाश द्विवेदी ने भी समस्त पदाधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया और सबको अनुशान में व संगठित होकर कार्य करने को कहा ।
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता व आशीष कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष यज्ञेश्वर दत्त मिश्रा व सलाहकार धीरेन्द्र प्रकाश द्विवेदी आदि सभी लोग मिलकर केक काट कर छठवां वर्ष गांठ मनाया इसी के साथ साथ, अजय कुमार मिश्र,अफरोज अहमद,मोहम्मद अली, सुधाकर मौर्य, मुकेश त्रिपाठी, एडवोकेट रजनीश पाण्डेय, पन्ने लाल चौधरी आदि लोग मौजूद रहे। 

लोगों नें अपनी अपनी बातें भी सबके सामने रखा और संगठन के बारे में प्रचार प्रसार करने का भी वादा किया।
उपस्थित पदाअधिकारी - 
कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष ,आशीष कुमार मिश्र , प्रदेश उपाध्यक्ष, यज्ञेश्वर दत्त मिश्रा ,जिलाध्यक्ष  महाराजगंज,धीरेंद्र प्रकाश द्विवेदी , सलाहकार,अजय कुमार मिश्र ,अफ़रोज़ अहमद ,मोहम्मद अली ,मुकेश त्रिपाठी,सुधाकर मौर्य,व अन्य

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने