बलरामपुर के कमलेश कुमार त्रिपाठी बने ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष 




उत्तर प्रदेश /बलरामपुर जनपद के वरिष्ठ पत्रकार कमलेश कुमार त्रिपाठी को 
ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
 प्राप्त समाचार के अनुसार राष्ट्रीय एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक अनिल अग्रवाल, हरेंद्र चौधरी विश्वबंधु शास्त्री कमल अग्रवाल, मनोज कलीना और रमेश चन्द्र चौहान की उपस्थिति मे प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की आपसी सहमति से बलरामपुर जनपद के वरिष्ठ पत्रकार कमलेश कुमार त्रिपाठी को संगठन को प्रदेश अध्यक्ष की यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उक्त अशय की जानकारी देते हुए ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के  महामंत्री मुनेन्द्र त्यागी ने बताया कि श्री कमलेश कुमार त्रिपाठी जी को सर्व सम्मति से संगठन के हित को देखते हुए यह दायित्व दिया गया है।
आशा है श्री त्रिपाठी जी संगठन के विस्तार और पत्रकारो के हित मे बेहतर कार्य करेंगे।
कमलेश कुमार त्रिपाठी के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर गोण्डा जनपद के पत्रकार प्रशांत मिश्र, सुरेन्द्र सिँह, प्रदीप, रवि,श्रावस्ती से पत्रकार राज किशोर गुप्ता, राजेश पाण्डेय, अतुल कुमार,वी के मौर्य,बहराइच से पत्रकार अमित यादव, राम कुमार यादव, प्रवेश वर्मा, गुलशन, गुलाम नबी वहीँ बलरामपुर जनपद के पत्रकार सत्यप्रकाश शुक्ल, अखिलेश्वर तिवारी, राम कुमार मिश्र,आनंद प्रकाश मिश्र, संतोष शुक्ल, मो आलम,आनंद तिवारी, शिवांशु शुक्ला सहित कई लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
उत्तर प्रदेश 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने