जौनपुर। नव निर्मित पक्की सड़क से क्षेत्रवासियों का रास्ता अब सुगम हो गया: रमेश मिश्रा

जौनपुर। पूर्वांचल विकास निधि योजना अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र के सिंगरामऊ - रतासी मार्ग पर किलोमीटर 04 से बांए अंदीपुर सम्पर्क मार्ग के नव निर्माण कार्य का रविवार को विधायक रमेशचन्द्र मिश्र ने लोकार्पण किया। 

उन्होंने लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि 1. 350 किलोमीटर लम्बी पचासी लाख सैंतिस हजार रुपये की लागत से हुए नव निर्मित पक्की सड़क से क्षेत्रवासियों का रास्ता अब सुगम हो गया है। पिच रोड न होने से क्षेत्रवासियों के सामने आवागमन को लेकर भारी समस्या बनी हुई थी। विधायक मिश्र ने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्र का विकास करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। उसी प्रयास का परिणाम अंदीपुर सड़क का निर्माण है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र व राष्ट्र के विकास में सड़कों तथा पुल - पुलिया का महत्वपूर्ण योगदान होता है। जिसके लिए हम तथा हमारी सरकार अनवरत काम कर रही है। समारोह की अध्यक्षता लालचन्द्र तिवारी तथा संचालन अम्बुज ने किया। मौके पर दुर्गा प्रसाद तिवारी ,मनोज सिंह ,अरविन्द तिवारी ,धर्मराज तिवारी ,बबलू चौहान , अवधेश उपाध्याय ,मनोज सिंह ,पंकज तिवारी ,राजेश दुबे ,प्रभात शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने