उतरौला बलरामपुर दो बाइक के आमने-सामने टकरा जाने से एचआरए इण्टर कॉलेज के 12 वीं कक्षा का छात्र घायल हो गया। थाना श्रीदत्त   गंज के ग्राम तख्तरवा के निवासी आयु लगभग 18 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र राम सूरत उतरौला के एच आर ए इण्टर कॉलेज में कक्षा 12 वीं का छात्र था। शनिवार की सुबह वह अपने घर पढ़ने के लिए बाइक से स्कूल के लिए रवाना हुआ। सुबह लगभग  7 बजकर 15 मिनट पर ग्राम देवरिया मैनहा थाना कोतवाली उतरौला के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो जाने से  छात्र पंकज कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। जब कि दूसरे बाइक चालक को मामूली-सी चोट आई। राहगीरों के द्वारा घायल को उपचार हेतु उतरौला के एक निजी  हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायल का उपचार चल रहा है। अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि छात्र अब खतरे से बाहर है।


              हिन्दी संवाद न्यूज़ से
             असगर अली की रिपोर्ट
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने