‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत डॉ. उज्ज्वल कुमार ने किया पौधरोपण


लखनऊ: 20 जुलाई, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ जन अभियान 2024 के तहत उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शनिवार को एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग के मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, डालीगंज में संपन्न हुआ।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की। इसके बाद उन्होंने पीपल, पाकड़ और बरगद के पौधे रोपे। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और हरियाली को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र की प्राचार्य  तनुजा, अन्य विभागीय अधिकारी, और कर्मचारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में भाग लेने वालों ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।
सम्पर्क सूत्र- अमरेश कुमार/धर्मवीर खरे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने