स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृक्षारोपण   करवाया गया।
बलरामपुर। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम को संपन्न करवाया गया। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर आदि पर पौधारोपण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने पौधारोपण कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर डॉ सुमंत सिंह चौहान, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज़ से
              वी. संघर्ष✍️
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने