परिवार परामर्श केंद्र में 04 पारिवारिक विवाद का हुआ सफल निस्तारण। 
 पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में पारिवारिक विवाद पत्रावलियां विचारार्थ प्रस्तुत हुई। जिसमें 04 पत्रावली का सफल निस्तारण संभव हुआ। जिसमें रेशमा बनाम जावेद आलम निवासी श्रीदत्तगंज, बलरामपुर, समसुदीन बनाम रुखसाना, निवासी को. देहात बलरामपुर, खुशबु बनाम अवधेश निवासी को. नगर बलरामपुर, मीरा बनाम रोहित निवासी गौरा चौराहा,बलरामपुर के पारिवारिक विवादों का सफलता पूर्वक निस्तारण किया गया। सफलता से पारिवारिक विवादों के निस्तारण में अरुण कुमार यादव, वंदना मिश्रा, देवतादीन दूबे, महिला थाना प्रभारी श्रीमती विनीता चतुर्वेदी, महिला कां. गुलअफ्शा बानो, ज्योति व हेमा का सराहनीय योगदान रहा।

               हिन्दी संवाद न्यूज़ से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  9452137917
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने