एक पेड़ मां के नाम के अन्तर्गत सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अगुवाई में तुलसीपार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आम, नीम, गूलर सहित दर्जनों पौधों को भाजपाईयों ने रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। 
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में तुलसीपार्क में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कहा कि वृक्षों से हमें आक्सीजन के साथ तमाम जीवन रक्षक औषधियां प्राप्त होती हैं। जो मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी होता है। वृक्षों के कमी के कारण पर्यावरण में बदलाव हुआ है। जिस कारण आज के समय में मौसम का सही अनुमान भी नहीं लग पाता है। जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले से लेकर बूथ अध्यक्ष तक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा, महामंत्री अक्षय शुक्ल, महेन्द्र पाण्डेय, संदीप उपाध्याय, संतमणि तिवारी, अभिषेक सिंह व ऋषभ सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


             हिन्दी संवाद न्यूज़
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
              9452137917
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने