पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा/यातायात व्यवस्था को अधिक शुदृण बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी  यातायात द्वारा  चलाया गया जागरूकता अभियान।
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा सिटी मांटेसरी स्कूल बलरामपुर के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा/यातायात व्यवस्था के प्रति किया गया जागरूक। 
         जागरुकता अभियान मे  उपस्थित समस्त बच्चो को यातायात नियमो से अवगत कराया गया तथा सड़क पार करते समय जेब्रा क्रासिंग के प्रयोग तथा सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र, सड़क पर अपने मोबाइल फोन न इस्तेमाल करने के बारे मे बताया।
      इसी दौरान अभियान में उपस्थित समस्त अध्यापकगण, अविभावकगण को अवगत कराया गया कि अपने 18 वर्ष से कम आयु के (अवयस्क) बच्चों को वाहन न चलाने दें तथा वाहन चेकिंग दौरान पकड़े जाने पर अविभावक के प्रति होने वाली विधिक प्रक्रिया/ दण्डात्मक कार्यवाई के प्रति भी जागरूक किया गया।
महोदय द्वारा समस्त स्टाफ एवं अविभावकगण को स्कूटर/ मोटर साइकिल आदि चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर ही घर से निकले  तथा सभी से सड़क पर यातायात नियमो के पालन करने हेतु अपील की गई। इस अवसर पर सिटी मोंटसरी स्कूल का समस्त स्टाफ एवं अविभावकगण तथा यातायात पुलिस के अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

               हिन्दी संवाद न्यूज़ से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 
     

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने