जनपद बलरामुर के थाना तुलसीपुर के गैंगेस्टर के मुकदमें में वांछित अभियुक्त रमीज नेमत को बलरामपुर पुलिस द्वारा  जनपद कौशाम्बी से किया गया गिरफ्तार कर लिया गया। 
 पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री राकेश सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर अशोक सिंह के कुशल नेतृत्व मेंआज दिनांक 21.07.2024 को थाना तुलसीपुर पुलिस उ.नि. गुरुसेन सिंह व निरी. सत्येन्द्र बहादुर सिंह प्रभारी स्वाट मय टीम के द्वारा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर में पंजीकृत मु.अ.सं.181/24 धारा  3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर अधि.से सम्बन्धित अभियुक्त रमीज नेमत पुत्र नियामतुल्ला निवासी भगहांकलां थाना तुलसीपुर पता शीतलापुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर उ.प्र. को कौशाम्बी जेल रोड पुलिस लाइन बाउंड्री के बगल से, समय करीब 8.30 AM पर गिरफ्तार किया गया।
                  हिन्दी संवाद न्यूज़ से
                   रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने