अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त  को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

  पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ/ शराब के निष्कर्षण व विक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में
 अपर पुलिस अधीक्षक द.श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री प्रमोद कुमार यादव के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री बृजानंद सिंह थाना सादुल्लानगर के कुशल नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान हनुमान गढ़ी तिराहा सादुल्लानगर के पास एक व्यक्ति (रवि तिवारी) के कब्जे से 96 शीशी इंपीरियल ब्लू 180 ML (कुल 17.28 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 92/24 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम व 207 MV act बनाम रवि तिवारी पुत्र कौशल कुमार तिवारी निवासी जखौली थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

                  हिन्दी संवाद न्यूज़ से
                  वी. संघर्ष की रिपोर्ट
                     9452137917
                      बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने