उतरौला बलरामपुर - थाना गैंडास  बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम पंचायत परानपुर में गुरुवार के दिन दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से दर्द नाक मौत हो गई। ग्राम परानपुर के निवासी मोहम्मद अमजद के पांच वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाद व तीन वर्षीय मोहम्मद हमजा गुरुवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे घर के बगल में स्थित पुराने तालाब के किनारे खेल रहे थे, खेलते खेलते दोनों सगे भाई तालाब में डूब गये, और किसी को पता भी नहीं चला, काफी समय बीत जाने के बाद जब परिजन दोनों बच्चों की तलाश करने लगे तो शाम को करीब साढ़े चार बजे संदेह के आधार पर तालाब में खोज बीन शुरू कर दिया, तो देखा कि तालाब कि जलकुंभी में दोनों बच्चे फंसे हुए थे। दोनों मासूम बच्चों को बाहर निकाला तो दोनों  मृत्यु की अवस्था में थे घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी। गांव में जिसने भी दोनों मासूमों का शव देखा उनकी आंखों में आंसू नहीं रुके। बिना किसी कानूनी कार्यवाही के देर रात दोनों बच्चों के शव को गांव के हीकब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। बताते चलें कि अमजद के यही दो ही पुत्र थे। दोनों के मरने के बाद अमजद का परिवार उजड़ गया।घटना की खबर फैलते ही लोगों का तांता लगा रहा है।समाजवादी पार्टी के विधान सभा के चुनाव प्रभारी मलिक एजाज व जिला अध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा के बहलोल नियाजी ने घटना की जानकारी होते ही पीड़ित परिजनों के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया और मृतक के परिवार वालों को ढांढस भी बंधाया साथ ही पीड़ित परिवार के लोगों की दूरभाष पर सपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी अरविंद सिंह से बात कराया।



          हिन्दी संवाद न्यूज़ से
        असगर अली की रिपोर्ट
          उतरौला बलरामपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने