जौनपुर। भारत विकास परिषद ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता का किया आयोजन

जौनपुर। भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा द्वारा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलरघाट स्थित राम मंदिर शाखा पर जागरूकता गोष्ठी पौधारोपड़ एव बी आर पी इंटर कॉलेज में बच्चो के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
        
इस अवसर पर अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज विभिन्न प्रकार से पर्यावरण को प्रदूषित किया जा रहा है जिसका परिणाम इस समय तापमान वृद्धि है।अधिक से अधिक पौधा लगाने के साथ संरक्षण करने का आह्वान किया। पूर्व अध्यक्ष शरद पटेल के कहा कि आज विभिन्न प्रकार से पर्यावरण को प्रदूषित किया जा रहा है अंधाधुंध पेड़ो की कटाई प्लास्टिक का बेतहाशा प्रयोग पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है हमे इस पर जागरूक होकर कार्य करना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक ने कहा कि पौधा रोपण के साथ उसके संरक्षण पर जोर देना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी मानिक चंद्र सेठ, अविनाश गुप्ता, अश्वनी जायसवाल इत्यादि ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करने का आह्वान किया।
तत्पश्चात बी आर पी इंटर कालेज में बच्चो के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम स्थान पर रिद्धि गुप्ता,द्वितीय सलोनी सेठ एव तृतीय स्थान पर सारन्या एव प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चो को संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक लोकेश कुमार ने उपस्थित बच्चो से पर्यावरण संरक्षण का आग्रह किया।कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य है। अगर आज हम जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में इससे भी बुरी स्थिति का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर फलाहारी बाबा, पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह, प्रदीप जायसवाल, डॉ गौरव मौर्या, शरद साहू, ध्रुव जायसवाल, राजीव श्रीवास्तव, महेंद्र चौधरी, रविकांत जायसवाल,विष्णु कुमार गौड़, अजय गुप्ता, सर्वेश जायसवाल, राजू अग्रहरी, अमित गुप्ता,सहित संस्था के तमाम सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव सतेंद्र अग्रहरी द्वारा किया गया। आभार प्रकल्प प्रमुख ऋषि श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने