पर्यटन मंत्री कल नई दिल्ली में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित बुद्धिष्ट कानक्लेव में शामिल होंगे

लखनऊ: 27 जून, 2024
उŸार प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह जी एक दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली जा रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री कल 28 जून, 2024 को प्रातः लखनऊ से चल कर सुबह 8ः35 बजे इंन्दिरा गंाधी इन्टरनेशनल एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुँचेगे। नई दिल्ली के अशोका होटल में पर्यटन विभाग द्वारा बुद्धिष्ट कॉनक्लेव का आयोजन किया गया है। मा0 पर्यटन मंत्री शाम 06ः00 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँचेगे
इस कॉनक्लेव में बोधि यात्रा भगवान बुद्ध की जीवन यात्रा के संस्मरणों को प्रदर्शित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति केन्द्रीय पर्यटन मंत्री मा0 गजेंद्र सिंह शेखावत तथा उŸार प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की होगी। इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव उ0प्र0, श्री दुर्गा शंकर मिश्र व विभिन्न्ा देशों के राजदूत, उच्चायुक्त एवं उच्चायोग के अधिकारियों के साथ-साथ कई विभागों के सचिव उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा प्रतिष्ठित ट्रेवल राईटर, ब्लागर आदि को भी आमंत्रित किया गया है।  
 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने