उतरौला बलरामपुर 
आध्यात्मिक उत्कर्ष आत्मिक शांति और आरोग्य के प्रदाता योग पद्वति से पूरी मानवता को जोड़ना ही अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य है। यह बातें विधायक राम प्रताप वर्मा ने भाजपा कार्यालय उतरौला में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिभाग  योग भारत की ऋषि परम्परा का अमूल्य उपहार है। इससे मानसिक वआध्यात्मिक उन्नयन के साथ शरीर को भी स्वस्थ्य रखता है। राम लीला मैदान उतरौला में आयोजित योग दिवस पर उपजिलाधिकारी  अवधेश कुमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत करके मानव कल्याण के लिए कार्य किया है। योगा भ्यास से मनुष्य का स्वस्थ बना रहता है साथ में कई जटिल बीमारियों का इलाज योग करने से खत्म हो जाता है। आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला पूर्व अध्यक्ष  अनूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि आज के समय में योगाभ्यास करने से हर व्यक्ति स्वस्थ रहता है। इसे एक दिन न करके रोज योग किए जाने से आदमी स्वास्थ्य हो जाता है। इस  कार्यक्रम को करने से  हजारों लोगों को योगासन आयुष विभाग के प्रशिक्षक विजय कुमार मौर्य,आकांक्षा श्रीवास्तव, हंसराज वर्मा   ने प्रशिक्षित किया।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष सी वी माथुर, जिला उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, लक्ष्मी रतन गुप्ता, पूर्व सभासद फणींद्र गुप्ता, सभासद सन्तोष कसौधन, नीरज कसौधन, दुर्गा प्रसाद, दुर्गेश कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने योग प्रशिक्षण किया।


      हिन्दी संवाद न्यूज़ से
    असगर अली की रिपोर्ट
      उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने