अम्बेडकरनगर
जनपद में आलापुर थाना इलाके में चुनाव प्रचार में जा रहे भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद वह इलाज के लिए लखनऊ चले गए।आज दोपहर में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी अकबरपुर से आलापुर चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। वह आलापुर थाना इलाके के हिसामुद्दीन पिपरा चौराहे के पास पंहुचे थे तभी लिंक रोड से सड़क पर चढ़ रही एक मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली में अध्यक्ष की गाड़ी टकराते हुए बगल में खड़ी एक गिट्टी लदे ट्रक से टकरा गई।आसपास के लोगों ने गाड़ी से निकाला हादसे होते ही आसपास लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिलाध्यक्ष और उनके ड्राइवर को गाड़ी से निकाला गया। हादसे में दोनों चोटिल हो गए। हादसे की सूचना पर समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। दुर्घटना में घायल जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी को चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया है वहीं चालक को इलाज हेतु लखनऊ भेज दिया गया है।इसके बाद एहतियात के लिए वह भी डॉक्टर को दिखाने के लिए लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने