सम्राट अशोक जयंती समारोह 2024 की तैयारी पर समीक्षा बैठक हुई |

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज(भारत) आयोजित करेगी सम्राट अशोक जयंती 2024 सह "सम्राट अशोक रत्न अवार्ड "

पटना,बिहार 16 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को महान सम्राट अशोक की 2368 वीं जयंती समारोह सह "सम्राट अशोक रत्न अवार्ड" कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक गौतम बुद्ध विहार ,दरोगा राय पथ, पटना-1 में आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम की चर्चा की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने कहा की 2009 से लगातार सम्राट अशोक की जयंती समारोह आयोजित कर रहे है।इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिले से आए हुए लोग जो समाज सेवा,शिक्षा, चिकित्सा ,अनुसंधान,कृषि एवं अन्य में विशेष योगदान रखने वाले को " सम्राट अशोक रत्न अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा।आयोजित समारोह में उनकी नीतियों और सिद्धांतों पर बातचीत होगी साथ ही विश्व को उन्होंने जो दर्शन दिया था उस पर चर्चा की जाएगी।हरिओम कुशवाहा ने बताया कि समारोह में प्रदेश भर से बड़ी तादाद में लोग हिस्सा लेंगे।इस मौके पर श्रीनाथ सिंह बौद्ध,डॉ कमल प्रसाद बौद्ध, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. मुकेश कुमार समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने