डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या

प्रेस विज्ञप्ति 

अवध विवि के प्रो0 विनोद श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड आर्थिक संघ के महासचिव बने

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रो0 विनोद कुमार श्रीवास्तव को वर्ष 2024 से वर्ष 2027 तक तीन वर्ष के लिए उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड आर्थिक संघ का महासचिव बनाया गया। उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड आर्थिक संघ के 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ में प्रो0 श्रीवास्तव को चयनित किया गया। इस राष्ट्रीय आर्थिक अधिवेशन में यूपीयूइए के राष्ट्रीय आर्थिक अधिवेशन में देश एवं विदेश से लगभग 500 विषय विशेषज्ञ, शोध अवेन्षण द्वारा शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। जिसमें राष्ट्रीय अधिवेशन की आम सभा में प्रो0 विनोद श्रीवास्तव को पुनः तीन वर्ष के लिए एसोसिएशन के महासचिव पद हेतु चयनित किया गया। 

     महासचिव प्रो0 श्रीवास्तव ने बताया कि 13 से 15 अप्रैल में लखनऊ में आयोजित आम सभा की बैठक मंे अलीगढ़ विश्वविद्यालय में पूर्व आचार्य एवं आगरा विश्वविद्यालय, आगरा के पूर्व कुलपति प्रो0 अशोक मित्तल को एसोसिएसन के अध्यक्ष पद पर चयनित किया गया। आई0एच0डी0 नई दिल्ली के प्रो0 रवि श्रीवास्तव को ऐमेरिटस एसोसिएशन प्रेसीडेन्ट के रूप मंे चयनित किया गया। जयपुरिया प्रबन्ध संस्थान नोएडा के डाॅ0 अमरनाथ त्रिपाठी को एसोशिएसन के कार्य परिषद सदस्य के रूप मंे चयनित किया गया। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के पूर्व कुलपति प्रो0 एन0एम0पी0 वर्मा को यूपीया के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के अर्थशास्त्र विभाग के वरिष्ठ आचार्य एवं पूर्व वित्त अधिकारी प्रो0 सनातन नायक को ऐसोसिएशन के संयुक्त सचिव के पद पर चयनित किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने