सी.एम.एस. में सम्पन्न हुई भर्ती परीक्षा

लखनऊ, 3 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस में नाॅन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती परीक्षा आज सम्पन्न हो गई, जिसमें लगभग 400 आवेदकों ने अपने ज्ञान-विज्ञान व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साक्षात्कार के उपरान्त चयनित सफल अभ्यर्थी सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों व प्रधान कार्यालय में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए भावी पीढ़ी के उत्तरोत्तर विकास में सहायक होंगे। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि आज सम्पन्न हुई भर्ती परीक्षा आॅनलाइन व आॅफलाइन दोनों तरीकों से आयोजित की गई, जिसमें आवेदकों ने क्लर्क, आई.टी. असिस्टेन्ट, कम्प्यूटर लैब असिस्टेन्ट, साइन्स लैब असिस्टेन्ट, लाइब्रेरियन, कैरियर काउन्सलर आदि विभिन्न पदों हेतु भाग्य परीक्षण किया। इस परीक्षा में चयनित सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमन्त्रित किया जायेगा। श्री शर्मा ने बताया कि टीचिंग स्टाफ की भर्ती परीक्षा आगामी रविवार, 10 मार्च को सी.एम.एस. कानपुर रोड में आयोजित की जायेगी।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने