मेगा ट्रेड में होली के लोकरंग समारोह ने मचाया धमाल

||संवाददाता — विजय शंकर दुबे||

नव अंशिका फाउंडेशन के संयोजन में अंक फाउंडेशन के कलाकारों ने भारत 
अंतर्राष्ट्रीय मेगा ट्रेड फेयर में आयोजित की “होली के लोकरंग बॉलीवुड के संग”
 
लखनऊ। अंक फाउंडेशन संस्था की ओर से “होली के लोकरंग बॉलीवुड के संग” कार्यक्रम का आयोजन सोमवार 18 मार्च को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे “भारत अंतरराष्ट्रीय मेगा ट्रेड फेयर” के मंच पर किया गया। कार्य क्रम का संयोजन नव अंशिका फाउंडेशन के द्वारा किया गया है, इसमें अंक फाउंडेशन के कलाकारों ने होली के गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर होली की उमंग को तरोताजा कर दिया। इस यादगार कार्यक्रम की शुरुआत अनुष्का श्रीवास्तव ने शिव स्तुति से की। इस मनभावन एकल नृत्य की प्रस्तुति के बाद बारी आई समूह नृत्य की। उसमें अजीत, प्रदीप,अमन,सौम्या,और प्रवीण ने गीत पर पेश नृत्य देखते ही बना। 

इसमें कॉलेज की लड़कियों मिक्स बॉलीवुड सॉन्ग ने पारंपरिक नृत्य के साथ प्रभावी संयोजन पेश किये। “बाग में राम को देखकर, जनक नन्दनी” गीत पर जितेन्द्र शर्मा ने सुंदर नृत्य किया। इसमें सीता स्वयंवर के पूर्व का प्रसंग नृत्य के माध्यम से पेश किया गया। पांच सौ साल के लम्बी प्रतीक्षा के बाद राम जन्मभूमि पर प्रभु राम का भव्य मंदिर बन रहा है इसका उल्लास चहुंओर दिख रहा है। 

अंकिता सिंह द्वारा हाय शरमाउं किस किस को बताऊँ अपनी प्रेम कहानिया पर अपनी मधुर आवाज मे सभी को भाव विभोर कर दियाI शुभम गुप्त द्वारा वो कृष्णा है उसी कड़ी गीत पर सुंदर नृत्य कर प्रशंसा हासिल की।


 शुभम अनुष्का के जोशीले बॉलीवुड मैशप के बाद “डी-डे” फिल्म का लोकप्रिय गाना “मेरा मुर्शिद खेले होली” पर जितेन्द्र ने और होली में रंगीला हो गया पर शगुन , सौम्या और लक्ष्मी ने नृत्य कर इस आयोजन को परवान पर पहुंचाया।मैं यार मनाना नी डुएट नृत्य कर शगुन और सौम्य ने तालियां बटोरी।
इस अवसर पर नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने “होली खेलन मेरे कान्हा तू बरसाने में आना, मुरली मधुर बजाना” सुनाकर ऐसा रंग जमाया कि सभी झूम उठे। नीशू त्यागी ने बताया कि होली के इंद्रधनुषी रंगों की ही तरह उत्तर प्रदेश में होली पर्व मनाने की विभिन्न परंपराएं हैं। 


बात मथुरा की करें तो वहां फूलों की होली मशहूर है वहीं बरसाने की तो लठमार होली पूरी दुनिया में धमाल मचाए हुए हैं। 

उसी सतरंगी उमंग को समेटे भारत उत्तर प्रदेश के बरसाना में इस साल 18 मार्च और नंदगांव में 19 मार्च को मनाया जा रहा है। इसमें परंपरा के अनुसार बरसाने की महिलाएं, होलियारे पुरुषों को लट्ठ से मारने आती हैं जबकि होलियारे ढाल से अपना बचाव करते हैं। 

इस दौरान अबीर गुलाल संग होली के गीत भी गाए जाते हैं। 

संयोजक मंडल में शामिल दबीर सिद्धिकी ने बताया कि खासतौर से कान्हा के गीत गाने का चलन है। इसे राधा-कृष्ण के अद्वितीय प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। 

यह खास शाम उसी पावन प्रेम को समर्पित की गई। अंक फाउण्डेशन के अध्यक्ष फैसल खान और सचिव प्रबंधक इन्दु शर्मा ने आगंतुकों को होली पर्व की बधाइयां जी।
नीशू त्यागी
 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने