बलरामपुर //जिला बार संघ में महामंत्री पद के एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज
संजय तिवारी निर्विरोध महामंत्री निर्वाचित


बलरामपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महामंत्री पद के प्रत्याशी कमलेश्वर सिंह का नामांकन पत्र अवैध पाए जाने पर खारिज कर दिया गया है। एक ही प्रत्याशी होने के कारण संजय तिवारी को निर्विरोध महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया है।
निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश शुक्ल ने बताया कि महामंत्री पद पर संजय तिवारी व कमलेश्वर सिंह ने नामांकन किया था। संजय तिवारी का पर्चा जांच में वैध पाया गया। संजय तिवारी ने कमलेश्वर सिंह के नामांकन पत्र पर आपत्ति दाखिल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कमलेश्वर सिंह वर्तमान में कलेक्ट्रेट बार संघ में महामंत्री हैं। एक संघ में पदाधिकारी रहने के बाद दूसरे संघ में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। आपत्ति को संज्ञान में लेते हुए जवाब मांगा गया। इस पर कमलेश्वर सिंह ने आपत्ति पर कोई वैध साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के नियमावली की धारा 6सी के अनुसार उनका पर्चा वैध न पाए जाने के कारण खारिज कर दिया गया है। एकल वैध प्रत्याशी होने संजय तिवारी को जिला बार एसोसिएशन का महामंत्री निर्वाचित कर दिया गया है।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने