जौनपुर। तीन तस्कर को पुलिस ने गोमांस के साथ किया गिरफ्तार

जौनपुर। जिले के खेतासराय थाने की पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को 65 किलो गौ मांस व एक कार के साथ गिरफ्तार कर किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि खेतासराय पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान भदैला बैरियर के पास से तीन गोवंशीय तस्करों को गोमांस के साथ गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियको धारा 5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रिजवान अहमद पुत्र इसरार अहमद निवासी एराकियाना थाना शाहगंज जनपद जौनपुर, मो0 तारिक पुत्र मो0 शाहिद निवासी एराकियाना थाना शाहगंज जनपद जौनपुर तथा मो0 नदीम पुत्र सलीम निवासी एराकियाना थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के खिलाफ पहले भी इस तरह के अपराध पंजीकृत है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने