सादुल्लाह नगर बलरामपुर 
विकसित भारत संकल्प यात्रा में मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्र व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि समीर सिंह के साथ ग्रामीणों ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।
विकास खण्ड रेहरा बाज़ार के ग्राम पंचायत कथरहा एवजपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्र व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि समीर सिंह ने शौचालय, आवास, उज्जवला,आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि के लाभार्थीयों को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। 
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होने जा रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक प्रत्येक नागरिक को लाभ मिल रहा है,विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ही इसलिए किया गया है, ताकि अगर किसी पात्र व्यक्ति को लाभ नहीं मिल रहा है, तो इस यात्रा के दौरान वह अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकता है। 
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि समीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य यह है कि आजादी के100 वर्ष पूरे होने पर भारत को विश्व में अग्रणी विकसित राष्ट्रों में शामिल किया जाना है। 
26 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मौके पर लाभ प्रदान किया जायेगा। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाएं शुरू की हैं, जनधन योजना से प्रत्येक व्यक्ति को बैंक से जोड़ा गया है। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धूंआ से मुक्ति मिली है, गरीब परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न की सुविधा मिल रही है।किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर प्रधान आशिक अली चौधरी, सुमित सिंह,संजय वर्मा, कृष्ण चंद तिवारी, नंदकिशोर श्रीवास्तव, श्याम जी वर्मा, फिरोज चौधरी, नीतू तिवारी, मुहम्मद तारिक, अम्बिकेश्वर तिवारी, सुशीला तिवारी, विनोद तिवारी, राम बहादुर, यादव नंदनी, दीपक गुप्ता,विद्या देवी, बृजेश श्रीवास्तव, चिंकन,राम सरन, मुहम्मद उमर,राम हेरन, सोमई आदि लोग मौजूद रहे।
असगर अली
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने