संवाददाता रणजीत जीनगर

सरूपगंज:- जिसमें मुख्य अतिथि डॉ राहुल कुमार विशिष्ट अतिथि बैंक प्रबंधक मनीष कुमार वैष्णव एवं अध्यक्षता प्रधानाचार्य भगवाना राम मीणा द्वारा की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन भूपेंद्र कुमार पुरोहित द्वारा किया गया। इस अवसर पर भूपेंद्र कुमार द्वारा कला के क्षेत्र अपना करियर बनाने पर जानकारी दी गई। व्याख्याता  वी.साधना द्वारा गणित के क्षेत्र में करियर बनाने संबंधी जानकारी प्रधान की छात्रों को प्रेरित किया। मनीष वैष्णव द्वारा बैंक के क्षेत्र में जानकारी उपलब्ध कराई।
डॉक्टर राहुल द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में करियर संबंधी जानकारी दी। व्याख्याता तुलसीराम द्वारा विवेकानंद के विचारों से अवगत कराया।
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामलाल पटेल द्वारा खेल के क्षेत्र में किस तरह करियर बनाये पर जानकारी दी। नेहा पाराशर द्वारा रिज्यूम पर विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। वरिष्ठ अध्यापक मंतोष कुमार द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने संबंधी जानकारी दी व्याख्याता प्रताप राम द्वारा हमारा संकल्प विकसित भारत पर शपथ दिलवाई गई।
उप प्रधानाचार्य डाॅ.विजय कुमार माली द्वारा वाणिज्य के क्षेत्र में करियर बनाने संबंधी जानकारी बतायी।
अंत में संस्था प्रधान भगवाना राम मीणा द्वारा कैरियर संबंधी जानकारी देकर सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। करियर डे पर विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने