राजकुमार गुप्ता
मथुरा आज श्री भीमसेन सैनी स्मृति सेवा समिति द्वारा सावित्रीबाई फुले जयंती सदर बढ़पुरा स्थित आकाश गार्डन में मनाई गई ।,
सर्वप्रथम नगर निगम पार्षद श्री तरुण सैनी जी  एवं श्री पवन सैनीजी   द्वारा चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए उपस्थित सभी ने पुष्प वर्षा कर महान समाज सेविका को नमन किया।
पार्षद जी ने माता जी के बारे में विस्तार से बताया कहा ऐसे समय जब महिलाएं स्कूल की ओर देख भी नहीं सकती थी उस समय माताजी ने महिलाओं को पढ़ाई के लिए 1848 में महिला विद्यालय खोला।
आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहा आज से लगभग 200 साल पहले पुरुष प्रधान हुआ करते थे महिलाओं को बाहर निकलना पढ़ना पाप माना जाता था उस समय माता सावित्रीबाई फुले ने जो साहस दिखाकर महिलाओं को पढ़ने एवं अन्य कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई,।
श्री पवन सैनी ने कहा माता जी का संघर्ष योगदान देश भूल नहीं सकता हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए श्री देवेंद्र सैनी एडवोकेट ने कहा महिला शिक्षा देने के पीछे उनको कितनी यातनाओं का सामना करना पड़ा फिर भी उन्होंने महिला विद्यालय खोलकर महिला उत्थान किया पत्रकार सुभाष सैनी द्वारा प्रसाद वितरण किया गया ।
श्री अमित सैनी ने कहा उनके योगदान को हम कभी भुला नहीं सकते हम उनके आदर्शों पर चलकर लोक कल्याण का कार्य करें यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अंत में समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी ने कहा माताजी ने  माता फातिमा शेख के साथ मिलकर स्कूल में पढ़ाकर हमारे भारत की संस्कृति को आजादी से पहले ही अपना लिया था माताजी का योगदान न सिर्फ लड़कियों को पढ़ना बल्कि उन्होंने अनाथालय पुनर्विवाह आदि कई सामाजिक साहसिक कार्य किया हमारी भारत सरकार से अपील है कि

 ऐसे सामाजिक क्रांति लाने वाली पहली महिला शिक्षिका को उचित  सम्मान दिया जाए।

     दाऊजी सैनी बसंत सैनी पेंटर केला माहोर मोहित कुमार ठाकुर साहब आयांश शानवी सैनी आदि उपस्थित थे ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने