जे.के. सीमेंट के ट्राला की टक्कर से दो युवको की मौत
गांव मे पसरा सन्नाटा, एक साथ निकली दो अर्थी प्लांट प्रबंधन के खिलाफ जनता मे भारी आक्रोश 


कैलाश पाण्डेय
पन्ना/जिले के देवरा पुरैना, स्थित ग्राम के पास जेके सीमेंट कंपनी प्रबंधन के द्वारा सीमेंट का प्लांट लगा रखा है, जहां से प्रतिदिन हजारो क्लिंकर से भरे ट्राला निकलते है, ओवर लोड ट्रालो तथा सरपट दौडते छोटी सडको पर अनेक दुर्घटनाओ को अंजाम दे रहें है। जबसे प्लांट लगा है दर्जनो लोगो को दुर्घटनओ का शिकार बनाकर मौत हो चुकी है तथा सैकडो बेजुबान पशुओ को भी उनके द्वारा कुचला गया है। इसी कडी मे बीति रात्रि तेज रफ्तार एक ट्राला ने मोटर साईकिल सवार दो युवको को टक्कर मार दी। जिनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मृतको मे थाना अमानगंज के ग्राम ककरा निवासी नरेन्द्र सेन उम्र 27 साल तथा रवीकरन वर्मा उम्र 24 साल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उक्त घटना सिमरिया अमानगंज रोड देवरा मोड के पास हुई है। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामिणो द्वारा आक्रोस जताते हुए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया तथा घटनाओ का जिम्मेवार कंपनी को मानते हुए दोषी ठहराया है। घटना की सूचना मिलते ही अमानगंज थाना पुलिस घटना स्थल पर पंहुची तथा म्रतको के शवो को पोस्ट मार्टम के लिए स्वास्थ केन्द्र अमानगंज लाया गया है। पोस्ट मार्टम कराने के बाद दूसरे दिन शव परिजनो को सौप दिया गया है। दोनो शवो का अतिंम संस्कार ककरा ग्राम मे हुआ। एक ही मोहल्ला से दो युवको की अर्थिया उठने से गांव तथा क्षेत्र का माहोल गंमगीन देखा गया है। ज्ञात हो कि लगाये गये जेके सीमेंट प्लांट से क्षेत्र के लोगो को बडी उम्मीद थी की स्थानीय लोगो को प्लांट मे रोजगार मिलेगा। लेकिन प्लांट प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगो को कोई रोजगार नही दिया गया तथा मनमाने ढंग से प्लांट का संचालन किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर सीमेंट का भी प्रोड्क्श्न नही किया जा रहा है। सीमेंट पत्थर क्लिंकर बाहर ले जाया जाता है और अपने अन्य प्लांट से उसका प्रोडक्श्न किया जा रहा है। पर्यावरण तथा अन्य प्रकार से क्षेत्र को दूषित करने का काम किया जा रहा है। केन नदी से बिना अनुमति के पानी लिया जा रहा है तथा केन नदी के पानी को भी दूषित किया जा रहा है। स्थानीय लोगो ने अनेक प्रकार के आरोप लगाते हुए प्लांट प्रबंधन पर कार्यवाही करने की मांग की है। प्रशासन ने फिलहाल जांच करने तथा कार्यवाही करने का आस्वासन दिया है। आंगे देखना है क्या होता है। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने