राजकुमार गुप्ता आगरा। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी जोर शोर से जारी है। राम भक्तों को इस ऐतिहासिक शुभ घड़ी का बेसब्री से इंतजार है। भक्त भगवान राम की एक झलक पाने को आतुर हैं। पूरे देश में राम मंदिर के उद्घाटन का उत्साह चरम पर है। राम भक्तों की नजरें 22 जनवरी पर टिकी हुई हैं। राम भक्तों का लंबा इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। अयोध्या में राममला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को धूमधान से मनाने की तैयारी चल रही है। 

इस शुभ अवसर पर अखिल भारतीय विप्र एकता मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा ने कहा कि हम सौभाग्य भाग्यशाली हैं कि 22 जनवरी को 500 वर्षों का इंतजार समाप्त होने जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ 22 जनवरी को होगी। आज देश- दुनिया 22 जनवरी का इंतजार कर रही है। भारत के इतिहास में 22 जनवरी 2024 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। ये पल सभी के लिए बहुत ही खास और ऐतिहासिक होने वाला है। सभी रामभक्त इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। इस तारीख का सभी को बेसब्री से इंतजार है। लगातार भक्तों में मंदिर के उद्घाटन की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। साथ ही अयोध्या के अलावा भी पूरे देश के कोने-कोने में हर्षोल्लास देखने को मिल रहा है। इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हफ्ते भर चलेगा। ऐसे में देश व अयोध्या का उत्साह निश्चित तौर पर बढ़ा हुआ है। अन्य लोगों की तरह हम भी उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने को उत्सुक हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह है। क्योंकि उस दिन अयोध्या में राम मंदिर का अभिषेक होगा। दिवाली जैसा माहौल होगा। घरों में दीपक जलाए जाएंगे। इसलिए हमारी अपील हैं कि 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा और दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का इसके लिए हम उनका स्वागत, आभार और अभिनंदन करते हैं। यह हम सबके लिए गर्व की बात हैं इसके लिए हम सीएम योगी जी का भी का आभार जताते हैं।

उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से 22 जनवरी तक क्या कुछ होगा राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल इस प्रकार हैं। प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन की शुरुआत 15 जनवरी 2024 यानी मक्रर संक्रांति से होगी। अगले एक हफ्ते यानी 22 जनवरी तक कई अनुष्ठान किए जाएंगे। राम मंदिर के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। 15 जनवरी 2024- मकर संक्रांति पर श्रीराम के बालरूप की मूर्ति गर्भगृह में स्थापित होगी। 16 जनवरी 2024 से रामलला के विग्रह के अधिवास का अनुष्ठान शुरू होगा। 17 जनवरी 2024 को रामलला की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया जाएगा। 18 जनवरी 2024 से प्राण-प्रतिष्ठा के मुख्य अनुष्ठान की शुरुआत होगी। 19 जनवरी 2024 - राम मंदिर में यज्ञ अग्नि कुंड की स्थापना की जाएगी। खास विधि के जरिए अग्नि का प्रज्वलन होगा। 20 जनवरी 2024- गर्भगृह को 81 कलश, अलग नदियों के जल से पवित्र किया जाएगा। 21 जनवरी 2024- रामलला का 125 कलशों से दिव्य स्नान होगा. 22 जनवरी 2024 को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। राम मंदिर में मूर्ति स्थापना का समय 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा। प्राण प्रतिष्ठा के लिए मात्र 84 सेकेंड के लिए प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त रहेगा।

श्री शर्मा ने आगे ने निवेदन करते हुए आगे कहा कि जैसे हम अपने घरों में दीप जलाएंगे, अपने घरों को जगमग करेंगे और मिठाइयां बाटेंगे तथा अपने घरों में, अपने प्रतिष्ठानों में दुकानों में भगवान श्रीराम का झंडा लहरायें जैसे हम कार्ड या मिठाइयां बांटते हैं और एक दूसरे को उपहार में दें
ताकि हर घर में भगवान श्री राम के साथ माँ लक्ष्मी हमारे घर गए तथा इस ऐतिहासिक दिन को और यादगार बनाया जाए। भगवान श्री राम की प्रतिमा के आगे पूजा अर्चना करें। भगवान श्री राम को अपने घर बुलाए और जरूरतमंद परिवारों को अपनी क्षमता अनुसार हमें मिष्ठान वितरण करें। आगामी 22 जनवरी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए जाएं ताकि देश का हिन्दू वर्ग इस अवसर को हर्षो उल्लास के साथ मना सकें। अयोध्य में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए। इससे पूरे देश के हिन्दू वर्ग में हर्ष उल्लास का माहौल है। इसीलिए पुरे आगरा के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक विद्युत सज्जा करने का निवेदन है, जिससे पूरा शहर राममय हो जाए। उन्होंने कहा है कि जिस तरह हम क्रिसमस पर अपने होटल, मॉल और दुकानों को सजाते हैं, ठीक उसी प्रकार 22 जनवरी को रामलाल के आगमन पर हम अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर इस उत्सव को मनाएं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने