राजकुमार गुप्ता 
 भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ अवेरनी चौराहे पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कहा कि चौधरी चरण सिंह भारत रत्न के सच्चे हकदार हैं। उनकी राजनीति में कोई दुराव या कपट नहीं था। देश की आर्थिक प्रगति के लिए वह मजदूरों एवं अन्य लाखों गरीब किसानों एवं ग्रामीण बेरोजगारों की आय बढ़ाने के लिए कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन के हिमायती थे। लेकिन आजादी के 75 सालों बाद भी ग्रामीण भारत के मुद्दे और किसानों की दशा कमोवेश यथावत है। 1991 में शुरू किए गए आर्थिक सुधारों के कार्यक्रमों के बाद देश में आर्थिक विकास तो तेजी से हो रहा है, लेकिन विकास की इस प्रक्रिया में गांव, किसान और खेती हाशिए पर आ गये है। आज किसान राजनीति जाति, धर्म, क्षेत्र या अन्य भावुक मुद्दों में उलझकर रह गई है। चाहे संसद हो या विधान मंडल, कहीं भी किसानों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने