*डीएम ने जिला मेमोरियल,जिला महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण,अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, ठंड से बचाव एवं साफसफाई की समुचित व्यवस्था का दिया निर्देश*
*रैन बसेरों में समुचित साफसफाई,स्वच्छ जल,शौचालय की व्यवस्था करे सुनिश्चित - डीएम*
*राहगीरों के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की  व्यवस्था करे सुनिश्चित - जिलाधिकारी*
*सभी  जरूरतमंदों को करे कंबल वितरण,रात में कोई सड़को पर न दिखे ठिठुरते - डी एम बलरामपुर। 
शासन द्वारा ठंड से बचाव के लिए दिए गए निर्देशो के क्रम में जनपद में ठंड से बचाव की तैयारियो का जायजा जिलाधिकारी श्री अरविंद सिंह द्वारा सर्द रात में निकलकर लिया गया।
 इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका बलरामपुर में बस अड्डा पर बने अस्थाई रैन बसेरा, अंबेडकर चौराहा के समीप स्थाई रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरों में समुचित साफ सफाई,शौचालय की व्यवस्था,स्वच्छ जल की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। बस अड्डे पर यात्रियों के लिए अलाव की व्यवस्था परिवहन निगम सुनिश्चित करें। इसके लिए नोडल अधिकार बनाया जाए। रात्रि में रोडवेज पर आने वाले यात्री ठंड से न ठिठुरे एआरएम रोडवेज यह सुनिश्चित करेंगे। रैन बसेरों में लोग आए इसके लिए इसका व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने का निर्देश दिया।
 
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जिला मेमोरियल चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने मरीजों को मिल रहे स्वास्थ्य सुविधा,मरीजों एवं तामीरदारो का ठंड से बचाव की व्यवस्था,साफसफाई की व्यवस्था आदि का जायजा लिया। 
जिला मेमोरियल चिकित्सालय में साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली।
जिला महिला चिकिसालय के निरीक्षण के दौरान सीएमएस उपस्थित मिली। डीएम ने लेबर रूम,पैथोलॉजी कक्ष आदि का जायजा लिया। लेबर रूम में भीड़ को नियंत्रित किए जाने के लिए गार्ड लगाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने तामीरदारों के लिए समुचित आलाल की व्यवस्था किए जाने,साफसफाई की समुचित व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा की अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाना सुनिश्चित किया जाए।

इसके उपरांत डीएम ने रेलवे सटेशन पहुंचकर यात्रियों से संवाद किया और उनका हालचाल लिया तथा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा की कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। कोई भी राहगीर ठंड में न ठिठुरे यह सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा की तहसीलों के माध्यम से सभी जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया जाए। कोई भी जरूरतमंद सड़को पर ठिठुरता न दिखे। 

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार,एडीएम सदर राजेंद्र बहादुर व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

   हिंदी संवाद न्यूज़ से
      वी. संघर्ष की रिपोर्ट
               बलरामपुर। 



Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने