जनपद बलरामपुर में नगर भाजपा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता में नगर उपाध्यक्ष राजीव विश्व मोहन द्विवेदी के निवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 58 लोकसभा श्रावस्ती का निरंतर प्रवास कर रहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री अंजली मिश्रा ने शक्ति केन्द्र प्रभारियों, संयोजकों एवं नगर पदाधिकारियों को अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए कहा कि "हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत राष्ट्र निरंतर नई बुलंदियाँ छू रहा है तथा भारत को 2025 तक विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने हेतु हम सब मिलकर इस लोकसभा क्षेत्र को प्रचंड अंतर से जीताएगें और इसमें शक्ति केन्द्र व बूथ कार्यकर्ताओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आप सभी कार्यकर्ताओं का योगदान अतुलनीय होगा। " 
              उक्त अवसर पर नगर मंत्री उषा किरण चौहान, नगर उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, सभासद राघवेन्द्र कांत सिंह, सुभाष पाठक, राजेश कश्यप, विनोद गिरी, नंदलाल तिवारी, सर्वजीत गुप्ता, अंकुर चौहान, शक्तिकेंद्र संयोजक सुनील कसेरा, मिथलेश त्रिपाठी, सौरभ रतन पाण्डेय, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौरभ तुलस्यान तथा अन्य नगर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  हिंदी संवाद न्यूज़ से
  वी. संघर्ष की रिपोर्ट
  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने