जौनपुर। बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत

बहन की शादी में शामिल होने आया था युवक

करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर कटका के पास शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर फरार चालक की पुलिस खोजबीन शुरू कर दी है।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव के निवासी पवन कुमार यादव 28 वर्ष किसी कार्य से अपनी मोटरसाईकिल से शहर गया था। शाम घर लौटते समय करीब छह बजे शिकारपुर कटका के पास पहुंचा ही था की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के पीछा करने पर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मरणासन्न अवस्था में आसपास के लोग पवन कुमार यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते स्वजन जिला अस्पताल आ गए। स्वजनों ने बताया की मृत पवन कुमार यादव सूरत (गुजरात) में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर पर थे। दो अन्य भाइयों में बड़े मनोज कुमार यादव व छोटे विजय कुमार यादव हैं। स्वजन के अनुसार पवन कुमार यादव कंपनी से छुट्टी लेकर गत 28 नवंबर को बहन की शादी में शामिल होने घर आए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने