महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट  का शुभारंभ 19 दिसम्बर को एम एल के पी जी कॉलेज हॉकी मैदान पर खेला जाएगा। उदघाटन समारोह के दिन दो मैच खेले जाएंगे।
      यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य एवं टूर्नामेंट सचिव प्रो0 जे पी पाण्डेय ने बताया कि हॉकी मैच का शुभारंभ प्रातः 10:30 पर  महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष महाराजा श्रीमन जयेंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा किया जायेगा। हॉकी मैच के लिये लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
दर्शकों की सुविधा को देखते हुए उनके लिए मैदान पर दो एल ई डी स्क्रीन लगाये गए हैं। साथ ही इसका लाइव प्रसारण भी कराया जायेगा। आयोजन सचिव राजीव रंजन ने बताया कि पहले दिन दो मैच खेले जाएंगे।
खेलने वाली टीम के नाम इस प्रकार है--- सेल राउरकेला, एन ई रेलवे गोरखपुर, राजेंन्द्र सिंह  सोढ़ी विजनौर व यू पी पुलिस बाराबंकी।

उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
भारत 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने