जौनपुर। मुठभेड़ में तमन्चा संग गोतस्कर गिरफ्तार

जौनपुर। क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिंगरामऊ, तरुन श्रीवास्तव मय हमराह तथा थानाध्यक्ष खुटहन, अरविन्द कुमार सिंह मय हमराह तथा थानाध्यक्ष सुजानगंज, रोहित मिश्रा मय हमराह एवं थानाध्यक्ष महराजगंज, दिव्यप्रकाश सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर सिरकिना पुल से थाना खुटहन जौनपुर के मु0अ0सं0-257/23 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 429 भादवि में वांछित अभि0 सहाबुद्दीन उर्फ सादाबू पुत्र जलालुद्दीन निवासी मानीकलां थाना खेतासराय जौनपुर को पुलिस मुठभेड में एक तमंचा 315 बोर , 01 खोखा कारतुस 315 बोर , 01 जिन्दा कारतुस 315 बोर व बरामदशुदा मो0सा0 HF DELUXE वाहन संख्या UP62CB4365 बरंग काला चेचिस नं0 –MBLHAW149L9L11303 तथा इंजन नं0- HA11ESL9L12092 के साथ गिरफ्तार किया गया।
     
घायल को प्राथमिक उपचार हेतु बदलापुर सीएचसी रवाना किया गया। जहां से प्राथमिक उपचार उपरान्त अभि0 सहाबुद्दीन उर्फ सादाबू पुत्र जलालुद्दीन निवासी मानीकलां थाना खेतासराय जौनपुर को जिला चिकित्सालय जौनपुर रेफर कर दिया गया। घटना उपरोक्त के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने