उतरौला(बलरामपुर) अज्ञात वाहन की टक्कर  से मोटर साइकिल चालक की मौत हो गई। शुक्रवार को थाना रेहरा बाजार के अन्तर्गत ग्राम महाबल पुरवा निवासी सुनील कुमार आयु लगभग 28 वर्ष और विनय कुमार पांडे पुत्र रामचन्द्र पांडे आयु लगभग 30 वर्ष अपने गांव से बाइक द्वारा किसी कार्य हेतु से उतरौला के तरफ़ आ रहे थे। कि मनकापुर मार्ग स्थित इमलिया बनघुसरा गांव के पास उतरौला से जा रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।
 अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, और बाइक सवार विनय कुमार पांडे को मामूली चोटे आई है। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  उतरौला लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुनील कुमार को मृत्यु घोषित कर दिया। औ
र विनय कुमार पांडे का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। टक्कर मारने वाले वाहन का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
असगर अली
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने