पूर्व सांसद स्व0 सुरेन्द्र पाल पाठक के सुपुत्र एवं बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा हरदोई प्रत्याशी शोभित पाठक ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता


लखनऊ, 08 दिसंबर 2023।


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी, तथा महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व सांसद स्व0 सुरेन्द्र पाल पाठक के सुपुत्र एवं बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा हरदोई प्रत्याशी शोभित पाठक एवं जनपद गोरखपुर से अजवर अहमद, संतोष कुमार, शाहिल खां, सद्दाम हुसैन अंसारी, राम ननक सिंह, ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी के समक्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश कुमार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई के अध्यक्ष श्री आशीष सिंह, शिव भगवान एवं उ0प्र0 युवा कांग्रेस कमेटी हरदोई के जिलाध्यक्ष श्री निर्भान सिंह यादव जी मौजूद रहे।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 मनीष हिंदवी ने जानकारी देते हुए बताया कि आये हुए सभी आगुतंकों का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने कहा कि वर्तमान समय में हमारे देश के संविधान एवं लोकतंत्र को कमजोर करने का भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुचक्र रचा जा रहा है जिसे हमें किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देना है। और मैं आपसे अपेक्षा रखता हूं कि आप सभी इस लड़ाई में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे। आज जनता भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है वह परिवर्तन चाह है और आने वाले समय वोट की चोट देकर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस का शासन स्थापित करने का मन बना चुकी है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने