जौनपुर। कृत्य स्पष्ट तौर पर लोकतंत्र को कमजोर करने का षड़यंत्र है - कांग्रेस

जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओ ने महामहिम राष्ट्रपति का सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देते हुए उन्हें बीते दिन हुये लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में स्थापित प्रेस मीडिया की स्वतंत्रता की ओर आकृष्ट कराना चाहा। 

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने कहा की जब से केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थापित हुई है, वह किसी भी स्थिति में अपनी बुराई सुनने को तैयार नहीं है। इसी का परिणाम है कि आज यदि मीडिया का कोई व्यक्ति केन्द्र सरकार की नाकामियों की ओर आम जनमानस का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास करता है तो सरकारी ऐजेंसियों के माध्यम से उसे अनायास परेशान किया जाता है। केन्द्र सरकार के इशारे पर न्यूज वेबसाइट संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ सहित इससे जुड़े पत्रकारों के घरों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा छापामारी की गयी है साथ ही उनके मोबाइल, लेपटॉप, कम्प्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त कर लिए गए हैं, जो किसी भी स्थिति में स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्पराओं के विरूद्ध है। 
        
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का यह कृत्य स्पष्ट तौर पर प्रेस की आजादी पर हमला है। प्रेस मीडिया को लोकतंत्र के चैथे प्रहरी के रूप में देखा जाता है, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के माध्यम से कराया जा रहा यह कृत्य स्पष्ट तौर पर लोकतंत्र को कमजोर करने का षड़यंत्र है। कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निन्दा करती है और सरकार के इशारे पर हो रहे इस प्रकार के के कृत्यों को हम कांग्रेसजन स्वीकार नहीं कर सकते। उक्त कार्यवाही को तुरन्त बन्द कराये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश निर्गत करने की कृपा करें, जिससे देश की मीडिया स्वतंत्र रूप से अपना कार्य कर सके और स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्पराओं का पालन हो सके। उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह, राकेश सिंह, मंगला गुरु राजकुमार निषाद, निलेश सिंह अमित मिश्रा संदीप सोनकर नेसार इलाही अमन सिन्हा, विशाल खत्री  रोहित पाण्डेय  आदिल, इकबाल ताहिर, आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने