जौनपुर। पुलिस मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

जौनपुर। जिले के मछलीशहर थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दोनों बदमाश लूट के एक मामले में वांछित थे।
         
पुलिस के अनुसार पुलिस टीम मछलीशहर थाना क्षेत्र के कौरहा के पास जांच कर रही थी। इसी बीच दो लोग बाइक से बरईपार की तरफ से आ रहे थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो दोनों भागने लगे। भागते समय बदमाशों ने फायरिंग भी की। एक गोली मछलीशहर थानाध्यक्ष के बुलेट प्रुफ जैकेट में लगी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। 35 वर्षीय अजय निषाद उर्फ जस्टिस निवासी जोगियापुर कोतवाली जौनपुर के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर बाइक समेत गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। वहीं मौके से भाग रहे दूसरे बदमाश को भी दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया।
        
सीओ अतर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने