राजकुमार गुप्ता 
मथुरा।मथुरा बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठा पूर्ण वार्षिक चुनाव में मदन गोपाल सिंह ने अध्यक्ष और गोपाल गौतम ने सचिव पद पर जीत दर्ज की। यहां 6 पदों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। शनिवार सुबह से शुरू हुई मतगणना देर रात जा कर खत्म हुई।

मदन गोपाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 358 मतों से हराया

बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर 7 वकील चुनाव लड़ रहे थे। यहां मुख्य मुकाबला मदन गोपाल सिंह और प्रदीप कुमार शर्मा के बीच रहा। मदन गोपाल सिंह को 1047 मत मिले जबकि प्रदीप कुमार शर्मा को 689। इस तरह से मदन गोपाल सिंह ने प्रदीप कुमार शर्मा को 358 मतों से हरा दिया। वहीं अध्यक्ष पद का चुनाव लडे कन्हैया लाल शर्मा को 27, राघवेंद्र सिंह को 499,राजकुमार उपाध्याय को 241,रामवीर सिंह को 21 और त्रिलोक चंद शर्मा को 192 मत मिले।

सचिव पद पर गोपाल गौतम आई हुए विजयी

बार एसोसिएशन में अध्यक्ष के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद सचिव का माना जाता है। सचिव पद पर 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां गोपाल गौतम आई ने निकटतम मुकाबले में शिवकुमार लवानिया को हराया। गोपाल गौतम को 1232 मत मिले जबकि शिवकुमार लवानिया को 1147 मत मिले। गोपाल गौतम ने शिवकुमार लवानिया को 85 मतों से हरा दिया। सचिव पद का चुनाव लडे अन्य प्रत्याशियों में भानु प्रताप सिंह को 173,पूजा वर्मा को 118 और विक्रम सिंह को 45 मत मिले।

उपाध्यक्ष,संयुक्त सचिव,कोषाध्यक्ष और ऑडिटर के पद पर यह हुए विजयी

मथुरा बार एसोसिएशन के चुनाव में 6 पदों के लिए 33 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। शनिवार को हुई मतगणना में उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव पद पर सुशील शर्मा,ऑडिटर पद के लिए मधु भार्गव और कोषाध्यक्ष पद पर ब्रजेश गौतम ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने भानु प्रकाश गौतम को हराया। सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी को 586 मत मिले वहीं भानु प्रताप गौतम को 441 मत मिले।

संयुक्त सचिव,ऑडिटर और कोषाध्यक्ष पद पर यह रहा जीत हार का आंकड़ा

शनिवार देर रात तक हुई मतगणना के बाद संयुक्त सचिव पद पर विजयी रहे सुनील शर्मा को 1323 वोट मिले जबकि सुशील सागर को 408 मत मिले। इस पद पर लड़ रहे दीपक गुप्ता को 129,नोबल तोमर को 341,रूबी गौतम को 178 और सुरेंद्र कुमार शर्मा को 290 वोट मिले। ऑडिटर पद पर जीत दर्ज करने वाली मधु भार्गव को 943 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे यशवंत सिंह को 754 मत पड़े। वहीं देवकी नंदन शर्मा को 502 और योगेंद्र तिवारी को 418 वोट पड़े। कोषाध्यक्ष पद पर सबसे अधिक मत ब्रजेश गौतम को मिले। ब्रजेश को 1055 मत पड़े। दूसरे स्थान पर पंकज कुमार गोला रहे उन्हें 953 मत मिले। वहीं वहीं विनोद कुमार शर्मा को 666 मत मिले।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने