राजकुमार गुप्ता 
छाता। संस्कार बचाओ संस्कृति अपनाओ के उद्देश्य को देश भर में अग्रसित कर रही संस्था ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जुगेंद्र भारद्वाज के निर्देशनानुसार उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करते हुए विप्र समाज के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए नवीन कार्यकाल के लिए गांव सांखी निवासी पंडित वीरपाल मिश्रा को प्रदेश का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल की जिला कार्यकारिणी विधिवत अपना कार्य करती रहेंगी।राष्ट्रीय प्रवक्ता पं रामदेव भारद्वाज ने बताया कि नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन अक्टूबर माह के अंत तक किया जायेगा। वीरपाल मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विप्र समाज सहित क्षेत्र के सामाजिक एवम राजनैतिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने