जौनपुर। अज्ञात वाहन चालक पर केस, दुर्घटना में घायल महिला की मौत

खुटहन (जौनपुर। इमामपुर गांव में गुरुवार को दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में केस दर्ज कर चालक का पता लगाने में जुट गई है। 

गांव निवासी 62 वर्षीय बेइला देवी गुरुवार को खेत से वापस घर लौट रही थी। जिला मुख्यालय जाने वाले मार्ग पर पीछे से आ रहा वाहन उन्हें धक्का मार दिया। वह सड़क पर गिर गई। बेहोशी की हालत में उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र सयाराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने