अयोध्या 11 अक्टूबर 2023 (सू0वि0)ः-मण्डलायुक्त/अध्यक्ष श्री गौरव दयाल की अध्यक्षता में अयोध्या संरक्षण एवं विकास निधि समिति की बैठक मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित की गयी। जिसमे समिति के उपाध्यक्ष/जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार, सदस्य/उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण श्री विशाल सिंह के अतिरिक्त विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जिलाधिकारी संतकबीर नगर श्री महेंद्र सिंह तंवर व प्रसिद्ध साहित्यकार/लेखक श्री यतीन्द्र मोहन मिश्र भी शामिल हुए। उक्त  समिति की बैठक का मुख्य एजेंडा भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित संगीत एलबम के निर्माण का रहा। मंडलायुक्त ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र के अयोध्या से जुड़े लगभग 10 से 11 प्रसंगों पर आधारित अलग-अलग लिरिक्स के माध्यम से एक संगीत अल्बम का निर्माण किया जाएगा, जिसमें अलग अलग विधा के प्रसिद्ध संगीतकारों तथा दक्षिण भारतीय प्रसिद्व संगीतकारों को संगीत एलबम के निर्माण हेतु सम्पर्क किये जाने के सम्बंध में चर्चा की गयी। इन प्रसिद्व संगीतकारों से सम्पर्क का जिम्मा जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्री महेन्द्र सिंह तंवर एवम प्रसिद्ध साहित्यकार श्री यतीन्द्र मोहन मिश्र को सौपा गया तथा श्री मिश्र जी भगवान श्री राम के अयोध्या से जुड़े प्रसंग भी उपलब्ध करायेगें। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी श्रीमती ममता सिंह, उपनिदेशक पर्यटन श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने