जौनपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कमला प्रसाद सिंह का रहा सराहनीय प्रयास- विशाल सिंह

जौनपुर। विकास पुरुष कहे जाने वाले पूर्व सांसद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय कमला प्रसाद सिंह की जयंती पूरी श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। रचना विशेष विद्यालय रासमण्डल में बच्चों को पाठ्य सामग्री व जलपान का वितरण कर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह की अगुआई में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि दी।
           
शहर अध्यक्ष ने कहा कि कमला प्रसाद सिंह ने राजनीति करने के साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास किया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्थापना कराकर जनपद को विश्व के शैक्षणिक मानचित्र पर स्थापित करने का काम किया। शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मुफ्ती हाशिम मेहंदी ने कहा कि कमला प्रसाद सिंह 1985 में जौनपुर सदर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। दो बार विधायक और एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। उन्हें जौनपुर के विकास पुरुष के नाम से जाना जाता था।
        
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, विश्वनाथ प्रताप सिंह समेत देश के तमाम बड़े नेताओं से उनके करीबी रिश्ते थे। बदलापुर क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव में 10 अक्तूबर 1934 को जन्मे कमला प्रसाद सिंह जौनपुर शहर के हुसैनाबाद मोहल्ले में रहते थे। पहली बार वह 1977 में जौनपुर सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 1980 में वह इसी सीट से दोबारा विधायक रहे। 1985 में सदर लोकसभा सीट से चुनकर संसद में पहुंचेे। आयोजक स्व. कमला प्रसाद सिंह के पौत्र गौरव सिंह सनी ने आभार व्यक्त किया।
       
इस अवसर पर प्रपौत्र आदयुत सिंह, नेसार इलाही, प्रिंसिपल नसीम अख्तर, अभिनव सिंह,मोनू सिंह , अंकित गुप्ता , अभिषेक श्रीवास्तव, अली सब्बल, इकबाल आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने